बिस्तर पर जाने से पहले करें ये 4 चीजें – 4 Things To Do before You Go To Bed

Posted by hindimanthan | Sep 26, 2022
hindimanthan बिस्तर पर जाने से पहले करें ये 4 चीजें – 4 Things To Do before You Go To Bed

अब ये बताने की ज़रुरत तो बिलकुल भी नहीं कि हमलोग किस हाल में सोते हैं।

कभी पढ़ते पढ़ते, तो कभी रील्स देखते देखते, कभी गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड से बात करते करते, तो कभी बस बैठे बैठे। हमें तो बस सोने से मतलब होता है, जो कि लाज़मी है क्योंकि हम दिन भर की भाग दौड़ से इतना थक जाते हैं कि कब हम सो जाते हैं, हमें पता ही नहीं चलता।

आप में से कई लोगों को ये लगता होगा, कि कभी-कभी सुबह जब आप उठते हैं, तो आप अजीब या बेकार सा महसूस करते हैं – बिना किसी कारण के?
अच्छा कभी कभी छोड़िए, अगर ये चीज़ आपके साथ साल में एक या दो बार भी हो रही है, तब भी इसमें सुधार लाने की ज़रुरत है। क्योंकि अनजाने में ही सही, लेकिन कहीं न कहीं आपको यह समझने की जरूरत है कि आप नींद में या तो बहुत सारी नकारात्मक चीजें या सकारात्मक चीजें पैदा कर सकते हैं।
लेकिन अगर आप समय से बिस्तर पर जाते हैं पर आप बिना नींद पूरी किये सुबह जल्दी उठ जाते हैं, तो यह वास्तव में बुरा है।

यह केवल मनोवैज्ञानिक गड़बड़ी के बारे में नहीं है बल्कि यह समय के साथ बड़ी शारीरिक समस्याएं पैदा कर सकता है। यह ज़रूरी है कि आप अपने जीवन से इन चीजों को खत्म करें और एक अच्छी दिनचर्या फॉलो करें।

इसलिए रात को सोने से पहले नीचे दिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है:

1. रात के खाने और सोने के बीच का गैप:
ये सलाह दी जाती है कि आप सोने से लगभग २-३ घंटे पहले खाना खाएं जिससे आपके सोने तक आपके शरीर की पाचन क्रिया समाप्त हो सके।
सोने से पहले एक निश्चित मात्रा में पानी पिएं और फिर सोएं।
यह पाचन और आपके द्वारा खाये गए भोजन को छोटी आंत में जाने के लिए पर्याप्त समय प्रदान करता है- और विभिन्न पाचन समस्याओं के लक्षणों की संभावना को कम करता है।
इसके अलावा, अपने भोजन के बाद और लेटने से पहले कुछ घंटों का समय देने से नींद संबंधी विकार और वजन बढ़ने की संभावना कम हो सकती है।

2. सोने से पहले नहाना:
एक साधारण सी चीज़ जो करी जा सकती है वो है सोने से पहले नहाना, इससे बहुत बड़ा फ़र्क़ पड़ेगा।
यह आपको और आपके शरीर को अंदर से सचेत करता है, हाँ ये मुमकिन है कि नहाने की वजह से शायद 15-20 मिनट देर से नींद आए लेकिन आपको एक बेहतर नींद आएगी क्योंकि जब आप नहाते हैं तो यह केवल त्वचा पर मौजूद गंदगी नहीं है जिसे आप निकाल रहे हैं, बल्कि ये आपके शरीर को अंदर से साफ़ करता है।

क्या आपने ध्यान दिया है, यदि आप बहुत तनावग्रस्त और चिंतित हैं, तो कुछ भी हो, बस एक बौछार पड़ने से आपको बेहतर महसूस होता है जैसे कि आपके ऊपर से एक बोझ हैट गया हो। क्या आपने इस पर ध्यान नहीं दिया?
तो, यह केवल त्वचा को धोने के बारे में नहीं है; जब आपके शरीर पर पानी बहता है तो बहुत कुछ होता है। यह स्नान एक अति प्राथमिक भूत शुद्धि है, ऐसा इसलिए क्योंकि आपके शरीर का 70% से अधिक वास्तव में पानी है।

यदि आप इसके ऊपर पानी डालते हैं, तो एक निश्चित शुद्धिकरण होता है, जो त्वचा की सफाई से परे है।

3. जप या योगाभ्यास करें:
सोने से पहले योगाभ्यास या जप करना, गहरी नींद में सोने से पहले मानसिक या शारीरिक रूप से जो कुछ भी भार आपने पकड़ रखा है उसे मुक्त करने का एक शानदार तरीका है।
अपनी रात की दिनचर्या में आरामदेह योगाभ्यास शामिल करने से आपकी नींद की गुणवत्ता और अवधि में सुधार हो सकता है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो कच्ची नींद में सोते हैं, जिनको अनिद्रा है, या सोने के लिए समय सीमित है।

4. अपने गैजेट्स बंद करना न भूलें:
आपके कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य गैजेट्स से निकलने वाली नीली रोशनी आपको जगाए रख सकती है, इसलिए सोने से एक या दो घंटे पहले उन्हें बंद कर दें (इससे आपको अपने दिन की चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी)। इन गैजेट्स से निकलने वाली किरणें न सिर्फ़ आपकी नींद बिगाड़ सकती हैं बल्कि लम्बे समय तक इनका इस्तेमाल करने से ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

नींद आपके स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाती है। एक बड़ी रिसर्च ने अपर्याप्त नींद को बच्चों में 89% और वयस्कों में 55% तक मोटापे के बढ़ते जोखिम से जोड़ा है।
अन्य अध्ययनों ने निष्कर्ष निकाला है कि प्रति रात 7-8 घंटे से कम समय की नींद लेने से हृदय रोग और डायबिटीज विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है|
इसलिए सोने से पहले करने वाली चीज़ों का विशेष ध्यान रखें जिससे आपका शरीर हमेशा आपका साथ देता रहे।

Image by Hatice EROL from Pixabay