2022 में शारदीय नवरात्री का शुभारंभ कब से हो रहा है? – Navratri Ka Shubharambh

Posted by hindimanthan | Sep 19, 2022
hindimanthan 2022 में शारदीय नवरात्री का शुभारंभ कब से हो रहा है? – Navratri Ka Shubharambh

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

भारतवर्ष में पंचांग के मुताबिक, शारदीय नवरात्रि हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन घरों में कलश स्थापित की जाती है,और कई लोग इन नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करते हैं। 2022 में शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक मनाई जाएगी।

नवरात्रि प्रथम दिन:
प्रथमा तिथि, माता शैलपुत्री पूजा
कलश स्थापना – दिनांक 26 सितंबर 2022, दिन सोमवार

नवरात्रि दूसरा दिन:
द्वितीया तिथि, माता ब्रह्मचारिणी पूजा
दिनांक 27 सितंबर 2022, दिन मंगलवार

नवरात्रि तीसरा दिन:
तृतीया तिथि, मां चंद्रघण्टा पूजा
दिनांक 28 सितंबर 2022, दिन बुधवार

नवरात्रि चौथा दिन:
चतुर्थी तिथि, मां कुष्माण्डा पूजा
दिनांक 29 सितंबर 2022, दिन गुरुवार

नवरात्रि पांचवां दिन:
पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा
दिनांक 30 सितंबर 2022, दिन शुक्रवार

नवरात्रि छठा दिन:
षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा
दिनांक 01 अक्टूबर 2022, दिन शनिवार

नवरात्रि सातवां दिन:
सप्तमी तिथि, मां कालरात्री पूजा
दिनांक 02 अक्टूबर 2022, दिन रविवार

नवरात्रि आठवां दिन:
अष्टमी तिथि, मां महागौपूजा, दुर्गा महाष्टमी
दिनांक 03 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार

नवरात्रि नवां दिन:
नवमी तिथि, मां सिद्धरात्री पूजा, दुर्गा महानवमी पूजा
दिनांक 04 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार

शारदीय नवरात्रि 2022 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त-

अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा प्रांरभ – दिनांक 26 सितंबर 2022, समय सुबह 3:24 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त – दिनांक 26 सितंबर , समय सुबह 11:54 से दोपहर 12:42 मिनट तक

घटस्थापना मुहूर्त – दिनांक 26 सितंबर 2022, समय सुबह 6:20 – सुबह 10:19 मिनट तक